July 15, 2026
370 बिरयानी मामला: रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे को लताड़ा, बोलीं- “ये कॉमेडी नहीं
Advertisement Banner

कॉमेडियन Pranit More के शो में 370 रुपए की बिरयानी को लेकर हुए विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। शो के एक वीडियो में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सोशल मीडिया से लेकर सेलेब्स तक नाराजगी जताई जा रही है।

पहले ही Reem Shaikh, Kusha Kapila और Uorfi Javed जैसे कई सेलेब्स इस मामले पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने भी इस पूरे विवाद पर कड़ा रिएक्शन दिया है।

“ये कॉमेडी नहीं, सिर्फ बातचीत है” – रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रणित मोरे के शो का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह कॉमेडी नहीं बल्कि बिना कंटेंट की बातचीत है। उन्होंने कहा कि जब किसी के पास क्रिएटिविटी नहीं होती, तो वह सिर्फ ऐसी बातें करके कंटेंट बनाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने आगे साफ कहा कि प्रणित न तो आर्टिस्ट हैं और न ही कॉमेडियन।

शो बंद करने तक की मांग

रश्मि ने आगे नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि ऐसे कंटेंट के कारण कला जगत को बेवजह ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि इस तरह की हरकतें गलत हैं और यहां तक कहा कि प्रणित मोरे का शो बंद होना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने एक डेट से जुड़ा किस्सा सुनाया था, जिसमें 370 रुपए की बिरयानी और एक महिला से जुड़ी बातों का जिक्र था। उनकी बातों को कई लोगों ने आपत्तिजनक माना, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया।

मामला बढ़ने पर Pranit More ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी और विवादित वीडियो डिलीट कर दिया। बाद में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन