June 24, 2026
https://news4u36.in/8-opposition-mps-suspended-for-paper-throwing-in-lok-sabha/
Advertisement Banner

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को उस समय भारी हंगामा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाषण देने से रोके जाने पर विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान कुछ सांसद स्पीकर की कुर्सी के पास पहुंचे और कागज फाड़कर हवा में उड़ा दिए।

इस घटना को गंभीर मानते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के 8 सांसदों को लोकसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने पारित कर दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

इन सांसदों पर हुई कार्रवाई

निलंबित किए गए सांसदों में शामिल हैं—

मणिकम टैगौर

अमरिंदर सिंह वारिंग

गुरजीत सिंह औलिया

हेबी एडिन

प्रशांत पटोले

किरण रेड्डी

एस. वेंकटेश


इन पर आरोप है कि इन्होंने सदन में नियमों का उल्लंघन करते हुए स्पीकर की कुर्सी के पास हंगामा किया और कागज फाड़कर फेंके।

राहुल गांधी के भाषण को लेकर बढ़ा विवाद

लोकसभा में दोपहर करीब 2 बजे राहुल गांधी ने भाषण देना शुरू किया था। उन्होंने चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब का जिक्र किया।

इस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जवाब में विपक्षी सांसदों ने भी नारेबाजी की और सदन में माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन