धमतरी में नशा तस्करों की ₹35.85 लाख की संपत्ति फ्रीज

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 35.85 लाख रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। जिले में पहली बार SAFEMA और NDPS Act के तहत इस तरह की आर्थिक कार्रवाई की गई है।

वित्तीय जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), बीमा योजनाएं, वाहन और अन्य संपत्तियों में अवैध कमाई निवेश होने के सबूत मिले। इसके बाद NDPS Act की धारा 68F के तहत संपत्तियां फ्रीज कर मामला सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA, मुंबई को भेजा गया। जांच में इन संपत्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से जुड़ा पाया गया।

पहले मामले में आरोपी आरती रजक से जुड़ी ₹12.93 लाख से अधिक की बैंक जमा और निवेश फ्रीज किए गए। वहीं दूसरे मामले में करण सिंह धुरी, उसकी पत्नी उषा बाई धुरी और पुत्री जाइका धुरी से जुड़ी बैंक राशि, वाहन और अचल संपत्तियों समेत ₹22.91 लाख से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज की गई।

दोनों मामलों में कुल ₹35,85,116.51 की संपत्ति फ्रीज की गई है। धमतरी पुलिस का कहना है कि अब नशे के कारोबारियों पर सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई और संपत्तियों पर भी सीधा आर्थिक प्रहार किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन