इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान के घर नेताओं की लाइन, अमित शाह की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ ही समय बाद गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के काम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कई बड़े सुधार किए। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में नैतिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। उनका दावा है कि पार्टी आज भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके योगदान का सम्मान करती है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि व्यापक हित को देखते हुए लिया गया उनका फैसला ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय का नेतृत्व उन्होंने दृढ़ता और स्पष्ट सोच के साथ किया।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन