June 26, 2026
https://news4u36.in/kupwara-encounter-operation-pimple-two-terrorists-killed/
Advertisement Banner

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर कर दिए गए।

सुरक्षा एजेंसियों को 7 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया।

सेना का ‘ऑपरेशन पिंपल’

सेना ने इस अभियान को “ऑपरेशन पिंपल” नाम दिया है। चिनार कोर की ओर से बताया गया कि आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।

जब सैनिकों ने संदिग्ध हरकत देखी, तो उन्होंने तुरंत आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब देते हुए सेना ने दोनों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने ली तैयारियों की समीक्षा

इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जो पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं, ने जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया और जवानों से कहा कि वे हर स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहें।

लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने नए हथियारों और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और पठानकोट के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन