
Independence Day 2026: भारत आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य और युवा शक्ति पर फोकस कर रहा है। इसी थीम के साथ आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया।
इस साल के समारोह में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 साल की विरासत को भी केंद्र में रखा गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराने से पहले पहली बार लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाई गई।
समारोह में युवाओं और Gen-Z को विशेष रूप से जोड़ा गया है। मेहमानों के लिए बनाई गई सीटिंग व्यवस्था को भी देश की प्रमुख झीलों से जोड़ा गया है। अलग-अलग सीटिंग जोन के नाम डल, चिल्का, वूलर और लोकटक झीलों पर रखे गए हैं।
प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण के बाद लाल किले से उनका संबोधन शुरू हुआ। समारोह के लिए राजधानी में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
