July 27, 2026
इंस्टाग्राम स्टोरी से मचा हंगामा, ईशा रिखी ने कहा– “मैं बादशाह की पत्नी हूं…”
Advertisement Banner

रैपर Badshah ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इन तस्वीरों में दोनों खेत में नजर आ रहे हैं, लेकिन लड़की का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है।

जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि यह मिस्ट्री गर्ल पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती हैं।

इसी बीच पंजाबी एक्ट्रेस Esha Rikhi ने इंस्टाग्राम पर बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में बताया कि उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है।

एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि अगर शादी हो चुकी है तो दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते। इस पर ईशा ने कहा कि ये सवाल उन्हें अक्सर पूछा जाता है, लेकिन इसका जवाब उनके पति यानी बादशाह ही देंगे।

ईशा ने मजाकिया अंदाज में बादशाह को “पति देव” कहकर भी संबोधित किया और कहा कि लोग जब चाहें तब तस्वीरें और फॉलोिंग को लेकर सवाल करते रहते हैं।

इसी दौरान एक यूजर ने जब उनसे बादशाह के साथ तस्वीर मांगी, तो ईशा ने उनकी एक फोटो भी शेयर कर दी, जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

ईशा रिखी ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन