छत्तीसगढ़: संबंध बनाने का दबाव बनाते थे प्राचार्य..महिला शिक्षक का गंभीर आरोप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलरामपुर। बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल का एक विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। स्कूल में पदस्थ एक महिला शिक्षिका ने प्राचार्य अनंत कुमार यादव पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला का कहना है कि पुलिस के पास जाने से पहले उन्होंने शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया था। शिकायत बीईओ और डीईओ तक पहुंची, लेकिन आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय उन्हें मामला शांत करने और समझौता करने की सलाह दी गई। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।

इस शिकायत के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, बसंतपुर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि प्राचार्य अनंत कुमार पहले भी एक मारपीट के मामले में एफआईआर का सामना कर चुके हैं। हालांकि, मौजूदा शिकायत में पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन