July 19, 2026
छत्तीसगढ़: दो देवरों की काली करतूत! भाभी को बनाया हवस का शिकार
Advertisement Banner

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति के निधन के बाद महिला को बनाया निशाना

पीड़िता के अनुसार, उसके पति का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह अकेले रह रही थी। इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का कहना है कि उसने पहले भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया।

एक साल तक नहीं हो पाया संपर्क

गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि महिला ने पहले आवेदन दिया था, लेकिन बाद में वह करीब एक साल के लिए दूसरे स्थान पर चली गई थी। आवेदन में दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद या गलत मिलने के कारण पुलिस उससे संपर्क नहीं कर सकी। हाल ही में महिला के वापस आने पर उसकी शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई।

दो आरोपियों पर दर्ज हुए अलग-अलग केस

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और परिस्थितियों में हुई थीं। इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन