July 19, 2026
https://news4u36.in/fake-snakebite-postmortem-case-woman-doctor-arrested-bilaspur/
Advertisement Banner

बिलासपुर। बिलासपुर में कथित फर्जी सर्पदंश पोस्टमार्टम रिपोर्ट मामले की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में तोरवा थाना पुलिस ने सिम्स की पूर्व डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की शुरुआत तहसील कार्यालय के नायब नाजीर की शिकायत के बाद हुई। जांच के दौरान सामने आया कि महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की मौत के बाद तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सर्पदंश बताया गया था। पुलिस का आरोप है कि यह रिपोर्ट वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम उस समय सिम्स में कार्यरत डॉ. प्रियंका सोनी ने किया था। पुलिस का कहना है कि इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर कथित फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई 2026 को फरार चल रही डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी सफीना बानो, मृतक महिला के पति संतोष सूर्यवंशी और अधिवक्ता रंजीत कुमार चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण का मुख्य आरोपी अधिवक्ता श्रवण वस्त्रकार अभी भी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि वह गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा है।

उधर, डॉ. प्रियंका सोनी का नाम एक अन्य पोस्टमार्टम विवाद में भी सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा निवासी पवन यादव की मौत के मामले में भी उनके खिलाफ अलग केस दर्ज है। आरोप है कि हार्ट अटैक से हुई मौत को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश बताया गया था। इस मामले की भी पुलिस अलग से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन