

PV Sindhu Japan Open 2026: भारतीय बैडमिंटन स्टार PV Sindhu ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Japan Open Super 750 का महिला एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने मेजबान जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर नया इतिहास रच दिया। करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रहीं।
इस जीत के साथ PV Sindhu Japan Open का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के किसी भी वर्ग में कोई भारतीय खिलाड़ी चैंपियन नहीं बन पाया था।
19 महीने बाद जीता बड़ा खिताब
यह जीत सिंधु के लिए बेहद खास रही क्योंकि उन्होंने लगभग 19 महीने बाद BWF वर्ल्ड टूर का कोई खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उनका आखिरी खिताब दिसंबर 2024 में Syed Modi International था। फिटनेस और फॉर्म से जूझने के बाद सिंधु ने इस जीत से दमदार वापसी की है।
करियर का पहला Super 750 खिताब
यह PV Sindhu के करियर का पहला BWF Super 750 खिताब है। साथ ही, 2019 में विश्व चैंपियन बनने के बाद यह उनका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब माना जा रहा है। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिंधु बड़े मुकाबलों की खिलाड़ी हैं।
यामागुची से मुकाबले में बढ़त
सिंधु और अकाने यामागुची के बीच यह 30वीं भिड़ंत थी। अब दोनों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में सिंधु 16-14 से आगे हो गई हैं। हाल के वर्षों में यामागुची का पलड़ा भारी रहा था, लेकिन जापान ओपन के फाइनल में सिंधु ने शानदार खेल दिखाकर हिसाब बराबर कर दिया।
सेमीफाइनल में भी दिखाया दम
फाइनल से पहले सेमीफाइनल में सिंधु ने ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई को हराया था। हालांकि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण युफेई मैच पूरा नहीं खेल सकीं, लेकिन सिंधु पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आईं और उसी आत्मविश्वास के साथ खिताब अपने नाम किया।




