मुंबई में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी BMW, 3 दोस्तों की मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार BMW कार पुल की दीवार तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 5:20 बजे लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुई। BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और पुल की दीवार तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार चार युवकों को नायर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शनाय गज्जल (21), धिर्या सेठ (17) और 25 वर्षीय अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 20 वर्षीय घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

चालक से पूछताछ, शराब की जांच

पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के समय चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं, यह पता लगाने के लिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हादसे की आगे जांच की जा रही है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य