
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। इनमें सचिव पद पर जीत हासिल करने वाली रिया छाबड़ी भी चर्चा में हैं। उन्होंने NSUI की नम्रता चौधरी को 6,781 वोटों के अंतर से हराया। आइए जानते हैं रिया छाबड़ी के बारे में।
रिया छाबड़ी ने 6,781 वोटों से दर्ज की जीत
DUSU चुनाव में सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी को 21,650 वोट मिले। उन्होंने NSUI की उम्मीदवार नम्रता चौधरी को हराया, जिन्हें 14,869 वोट हासिल हुए। दोनों के बीच जीत का अंतर 6,781 वोट रहा।
2023 में ABVP से जुड़ी थीं रिया
ABVP Voice के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, रिया छाबड़ी साल 2023 से संगठन से जुड़ी हुई हैं। वह छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर काम करती रही हैं।
रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री अरबिंदो कॉलेज में कॉलेज यूनिट की वाइस-प्रेसिडेंट भी हैं। वह बदरपुर के मोलादबंद गांव के किसान परिवार से आती हैं।
पढ़ाई के साथ बास्केटबॉल में भी सक्रिय
रिया छाबड़ी श्री अरबिंदो कॉलेज में B.A. प्रोग्राम के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के अलावा वह इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं। छात्र गतिविधियों और खेल से जुड़े अनुभव के साथ उन्होंने DUSU 2026-27 के सचिव पद का चुनाव जीता है।
DUSU चुनाव में 40.46 फीसदी मतदान
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में 52 पोलिंग सेंटर पर दो चरणों में मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 40.46 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले तीन साल में सबसे अधिक बताई गई है। पिछले साल मतदान का प्रतिशत 39.5 रहा था।
DUSU चुनाव का रिजल्ट
ABVP ने चार प्रमुख पदों में से तीन पर जीत दर्ज की।
- अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
- सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
- जॉइंट सेक्रेटरी: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)
- उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
दीपांशु शौकीन पहले NSUI से जुड़े रहे हैं। इस बार उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
