प्रशांत किशोर की जीत पर लालू की बेटी का पोस्ट, बिहार की राजनीति में छिड़ी नई बहस

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Rohini Acharya congratulates Prashant Kishor: छपरा। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजद भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जीत की बधाई दी।

रोहिणी आचार्य ने लिखा कि “जीत उसी की होती है, जो लगातार जनता के बीच रहता है, कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है और उनसे संवाद बनाए रखता है। यह जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं।”

उनके इस पोस्ट को सिर्फ बधाई संदेश नहीं, बल्कि बिहार की मौजूदा राजनीति पर एक अहम टिप्पणी माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा पर निशाना साधने के साथ-साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता से जुड़े रहने की बात कहकर परोक्ष रूप से राजद नेतृत्व को भी संदेश दिया है।

रोहिणी आचार्य इससे पहले भी राजद के कुछ फैसलों पर सवाल उठा चुकी हैं। हाल ही में विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार चयन को लेकर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने इसे भाजपा पर हमला बताया, जबकि कुछ ने इसे तेजस्वी यादव और राजद नेतृत्व के लिए अप्रत्यक्ष संदेश माना। हालांकि, रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में कहीं भी तेजस्वी यादव या राजद का नाम नहीं लिया। ऐसे में उनके बयान को लेकर हो रही चर्चाएं फिलहाल राजनीतिक अटकलों तक ही सीमित हैं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन