July 19, 2026
निर्वस्त्र होकर मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर निकली… फिर तालाब से मिली लाश
Advertisement Banner

Hyderabad Software Engineer Death: हैदराबाद की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजस्विनी की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को जांच के दौरान कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मंदिर के CCTV फुटेज में तेजस्विनी मंदिर में बिना कपड़ों के पहुंचती दिखाई दी। वहां से उन्होंने एक देवी की मूर्ति उठाई और फिर तालाब की ओर चली गईं। कुछ समय बाद उनका शव तालाब से बरामद हुआ।

जांच में सामने आया है कि तालाब में कूदते हुए तेजस्विनी का कोई CCTV फुटेज नहीं मिला है। हालांकि पुलिस का मानना है कि वह मूर्ति अपने साथ लेकर तालाब में उतरी थीं। अब गोताखोर तालाब में उस मूर्ति की तलाश कर रहे हैं, जिससे मामले की कड़ियां और स्पष्ट हो सकें।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि तेजस्विनी जिस फ्लैट में रहती थीं, उसका किराया रोज करीब 3,500 रुपये था। इस हिसाब से हर महीने किराया एक लाख रुपये से अधिक बैठता है। जिस इमारत में वह रहती थीं, उसकी ऊपरी मंजिलों पर लॉज भी संचालित होता था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की जांच में जुटी है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पैसों के लेनदेन, व्यक्तिगत परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने तेजस्विनी की मां से भी पूछताछ की है।

तेजस्विनी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले की रहने वाली थीं। वह पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थीं, लेकिन करीब छह महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ हैदराबाद के पीरजादीगुड़ा इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन