July 23, 2026
बिलासपुर: पत्नी से संबंध के शक में बाउंसर की ले ली जान
Advertisement Banner

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के पथर्रा गांव में एक युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और शक की कहानी सामने आई है। बार में बाउंसर का काम करने वाले 27 वर्षीय निखिल गोस्वामी की कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार घटना अमने मोड़ के पास हुई, जहां निखिल अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे कुछ युवकों का उससे सामना हो गया। देखते ही देखते कहासुनी शुरू हुई और मामला हिंसक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने अचानक निखिल पर हमला बोल दिया। मिर्च पाउडर डालने के बाद उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद पत्थर से लगातार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी को अपनी पत्नी और निखिल के बीच कथित संबंध होने का शक था। इसी वजह से दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कोटा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन