July 23, 2026
https://news4u36.in/chhattisgarh-bed-deled-admission-counselling-august-2026/
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएड, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड और डीएलएड में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस साल एडमिशन प्रक्रिया अगस्त के पहले सप्ताह, यानी 2 से 8 अगस्त के बीच शुरू होने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस बार काउंसिलिंग पिछले साल की तुलना में पहले शुरू होगी। बीते सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद शुरू हुई थी, जबकि इस बार छात्रों को पहले ही मौका मिलेगा।

सीटों की संख्या रहेगी वही

इस साल राज्य की शिक्षा संस्थाओं में सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुल 21,455 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। हालांकि, काउंसिलिंग कराने वाली एजेंसी में बदलाव किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी CHiPS के पास थी, लेकिन अब NIC को यह कार्य सौंपा गया है। एससीईआरटी की ओर से जल्द आधिकारिक काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

दो राउंड में होगी काउंसिलिंग

इस बार प्रवेश प्रक्रिया दो राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक राउंड में तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। यानी कुल 6 सूची जारी होंगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। पिछले साल तीन राउंड में काउंसिलिंग हुई थी और 13 से अधिक सूची जारी की गई थीं।

कॉलेज बदले, सीटें नहीं

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड के तीन पुराने कॉलेज इस बार सूची से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनकी जगह तीन नए कॉलेज जोड़े गए हैं। इसलिए 250 सीटों की संख्या पहले की तरह ही बरकरार रहेगी।

कोर्सवार सीटें

  • चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed: 250 सीटें
  • B.Ed: 14,495 सीटें
  • D.El.Ed: 6,710 सीटें

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन