
Indian Premier League 2026 को लेकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर Liam Livingstone ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पिचों की आलोचना करते हुए कहा कि लीग में सिर्फ बड़े-बड़े छक्के देखने को मिल रहे हैं, जिससे मैच बोरिंग लगने लगे हैं।
लिविंगस्टोन का कहना है कि इतनी फ्लैट पिचों पर बल्लेबाज आसानी से 200 से 240 रन बना रहे हैं और हर जगह सिर्फ हिटिंग ही दिख रही है। उनके मुताबिक इससे खिलाड़ियों की असली क्रिकेट स्किल्स विकसित नहीं हो पा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम और सपाट पिचों की वजह से गेंदबाजों के लिए कुछ भी खास बचता नहीं है। कई मैदानों पर गेंद बस हवा में उड़ती रहती है, जिससे मैच एकतरफा और आसान लगने लगते हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक 65 बार 200+ स्कोर बन चुका है, और कई बार टीमें आसानी से बड़े लक्ष्य चेज भी कर चुकी हैं। BCCI की पिच तैयारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, लिविंगस्टोन ने युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव गेंद को बहुत साफ और सही टाइमिंग के साथ हिट करता है। वह अपनी शॉट्स में लगातार सुधार दिखा रहा है और उसका प्रदर्शन काफी शानदार है।
लिविंगस्टोन ने यह भी कहा कि पिछले कई सालों से वह आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन इस तरह का हाई-स्कोरिंग और फ्लैट पिच वाला सीजन उन्होंने पहले कभी नहीं देखा
