पसंद की दुल्हन न मिलने पर युवक ने किया शिवलिंग गायब,भगवान शिव की करता था पूजा…

After not getting the bride of his choice, the young man made Shivling disappear, used to worship Lord Shiva...

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने भगवान की मूर्ति ही गायब कर दी,मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है,सावन महीने में युवक ने भगवान शिव की पूजा कर एक मन्नत मांगी थी। 

 सावन महीने में भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कर शख्स ने,मनचाही दुल्हन मिलने की मन्नत मांगी थी,जब उसे मनचाही दुल्हन नही मिली तो वह नाराज हो गया,और उसने मंदिर की शिवलिंग को ही गायब कर दिया. 

 मंदिर प्रबंधन भी इस घटना से हैरान हो गया. आनन-फानन  पुलिस में इसकी शिकायत दी. पुलिस ने भी जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने इसकी पूरी कहानी बताई है.

घटना चित्रकूट मार्ग पर स्थित कुम्हियांवा कस्बा का है. जहां पर भैरव बाबा का एक प्राचीन मंदिर है. सावन महीने के आखिरी दिन जब सभी श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो वहां शिवलिंग गायब था. ग्रमीण भी शिवलिंग गायब देख अचंभित हुए.सभी ने आस-पास छानबीन की. लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया. तब पुलिस को इसकी सूचना दी. 

 10 घंटे तक चली पुलिस की छानबीन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस गांव पहुंची और छानबीन करने लगी. लगभग 10 घंटे तक छानबीन और पूछताछ के बाद गांव के एक युवक छोटू पर पुलिस को कुछ शक हुआ. 

उस युवक को पकड़कर पूछतांछ की गई. जिसके बाद उसने सारी सच्चाई उगल दी और बताया कि शिवलिंग, मंदिर से 10-12 कदम दूर बांस की झाड़ियों में रखा हुआ है. तब जाके शिवलिंग को बरामद किया गया. 

भगवान शिव से मांगी मन्नत पूरी नहीं हुई थी

 सावन के महीने में सभी श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनसे पसंद का वर या वधु पाने के लिए पूजा पाठ करते हैं, भैरव बाबा मंदिर में भी छोटू नाम के युवक ने अपनी शादी के लिए मन्नत मांग रखी थी, जिसके लिए वह हर दिन सुबह-शाम शिवलिंग की भक्ति में डूबा हुआ था. पूरा महीना बीतने के बाद उसे लगने लगा की उसकी मन्नत बेकार गई,इसी नाराजगी में उसने शिवलिंग को ही गायब कर दिया.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन