June 21, 2026
RCB vs CSK मैच बना विवाद! एक गाने ने खड़ा कर दिया बड़ा बखेड़ा
Advertisement Banner

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। मामला 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच का है, जहां एक गाने को लेकर CSK ने BCCI से शिकायत कर दी।

CSK का आरोप है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले स्टेडियम में ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ वाला गाना बजाया गया, जिससे टीम और उनकी संस्कृति का मजाक उड़ाया गया। फ्रेंचाइजी का कहना है कि यह तमिलनाडु की पहचान को लेकर बनाए गए स्टीरियोटाइप्स को बढ़ावा देता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK ने सिर्फ गाने पर ही नहीं बल्कि मैच के दौरान उनके फैंस के साथ कथित खराब व्यवहार और डीजे की कुछ टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई है। BCCI ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि स्टेडियम में डीजे का काम माहौल बनाना होता है, लेकिन यहां कुछ चीजें हद से आगे चली गईं। इसी वजह से उन्होंने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

दिलचस्प बात ये है कि ये ‘डोसा-इडली’ गाना पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और CSK vs RCB मैचों में कई बार सुनने को मिला है। हालांकि, CSK का कहना है कि उन्होंने पहले ही ऐसे मामलों को रोकने के लिए कदम उठाए थे।

CSK और RCB की भिड़ंत को IPL में ‘सदर्न डर्बी’ कहा जाता है, और इस बार ये राइवलरी मैदान के बाहर भी गरमा गई है। मैच की बात करें तो RCB ने CSK को 43 रन से हराया था।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन