June 21, 2026
बड़ा खुलासा! रायपुर का फेमस इन्फ्लुएंसर चला रहा था IPL सट्टे का साम्राज्य : Babu Khemani 3 Stumps
Advertisement Banner

Babu Khemani 3 Stumps: रायपुर में सोशल मीडिया के जरिए सट्टे का बड़ा नेटवर्क चलाने का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी पर “3 STUMPS” नाम की वेबसाइट के जरिए IPL मैचों पर अवैध सट्टा चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क ‘महादेव बुक’ की तर्ज पर तैयार किया गया था। इस मामले में 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज हुई है और आरोपी फिलहाल फरार है।

जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी विदेश से इस पूरे सट्टा सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा है। इस नेटवर्क का असर सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि पुणे, मुंबई और गोवा तक फैला हुआ था। यहां उसके करीबी लोग पैनल चलाकर सट्टा कारोबार को संभाल रहे थे। हाल ही में पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा रैकेट बहुत संगठित तरीके से काम करता था। अलग-अलग शहरों में लोग यूजर्स जोड़ने, सट्टा लगवाने और पैसों के लेन-देन का काम संभालते थे। पैसे छिपाने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि ट्रांजेक्शन का पता न चल सके।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस सट्टा नेटवर्क को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए प्रमोट किया जाता था। युवाओं को आकर्षित करके उन्हें इस अवैध खेल में फंसाया जाता था।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े नाम सामने आने की संभावना है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन