June 22, 2026
https://news4u36.in/wrong-leg-surgery-bilaspur-high-court-action/
Advertisement Banner

बिलासपुर। ईएसआईसी योजना के तहत इलाज करा रही एक गरीब महिला के साथ हुई कथित चिकित्सीय लापरवाही को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने बिलासपुर के लालचंदानी अस्पताल और आरबी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की जांच रिपोर्ट को अमान्य घोषित कर दिया है।

महिला का आरोप है कि डॉक्टरों ने बाएं पैर की जगह गलती से दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया। जब इस गंभीर लापरवाही का विरोध किया गया, तो बिना उचित तैयारी के जल्दबाजी में बाएं पैर का भी ऑपरेशन कर दिया गया।

कोर्ट ने क्यों खारिज की रिपोर्ट?

हाईकोर्ट ने पाया कि –

जांच समिति विधिसम्मत तरीके से गठित ही नहीं की गई थी

समिति का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी को करना चाहिए था, जो नहीं किया गया

अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं हुआ


इस वजह से कोर्ट ने कहा कि ऐसी जांच रिपोर्ट की कोई कानूनी वैधता नहीं है।

कोर्ट ने कलेक्टर को आदेश दिया है कि नियम 18 के तहत नई उच्चस्तरीय समिति बनाकर 4 माह में जांच पूरी करे।

पीड़िता क्या कहती है?

याचिकाकर्ता शोभा शर्मा ने बताया—

उन्होंने पहले लालचंदानी अस्पताल, दयालबंद में उपचार कराया था

बाद में उन्हें आरबी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया

लेकिन डॉक्टरों ने गलत पैर (दाएं पैर) का ऑपरेशन कर दिया

विरोध करने पर बिना टेस्ट और तैयारी के बाएं पैर का भी ऑपरेशन कर दिया गया


दोनों ऑपरेशनों के बाद भी न तो दर्द कम हुआ और न ही चलने में सुधार। बल्कि उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आज तक वे भारी दर्द और शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं।

हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

अदालत ने कहा कि—

गलत तरीके से बनी समिति की रिपोर्ट कानूनी रूप से मान्य नहीं

ऐसी रिपोर्ट को किसी मामले में सबूत या आधार नहीं माना जा सकता

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन