बाथरूम में नहाते दंपति का वीडियो बनाकर मांगी 6 करोड़ की रंगदारी ।News4u36

बाथरूम में नहाते दंपति का वीडियो बनाकर मांगी 6 करोड़ की रंगदारी

Mkyadu
2 Min Read

लखनऊ. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक दंपति को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने बाथरूम में नहाते समय गुप्त रूप से वीडियो बना लिया और फिर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए 6 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 4 टीमें गठित की हैं, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

🛑 कैसे हुआ खुलासा?

पीड़ित परिवार ने बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 11 बजे बेटे और बहू को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में 6 करोड़ रुपये लेकर गोमती नगर पहुंचने की बात लिखी थी।

जब दंपति ने पैसे देने से इंकार किया, तो कुछ देर बाद उसी नंबर से बाथरूम में नहाने का वीडियो भेजा गया। वीडियो देखकर परिवार सन्न रह गया।

🔍 फॉल्स सीलिंग में छुपा था कैमरा

वीडियो मिलने के बाद बेटे ने बाथरूम की फॉल्स सीलिंग को ध्यान से देखा, तो वहां एक छोटा सुराख नजर आया। यहीं से वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने संभवतः किसी छोटे कैमरे की मदद से यह वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेलिंग का हथियार बना लिया।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन