प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया ‘शंकर का अवतार’, कांग्रेस नेता ने VIDEO पोस्ट कर दी गाली

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना कलयुग में भगवान शंकर के अवतार से करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता अजय साहू ने इसे लेकर प्रदीप मिश्रा पर निशाना साधा है।

अजय साहू ने वीडियो फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, “सुनिए, सनातन के ठेकेदारों, भावनाएं आहत हुईं कि नहीं?” इसके साथ ही उन्होंने कथावाचकों पर बीजेपी के एजेंट और प्रचारक होने का आरोप लगाया। पोस्ट में उन्होंने लोगों से ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की अपील भी की और प्रदीप मिश्रा के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

करीब एक साल पुराना है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नया नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसमें प्रदीप मिश्रा पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताते हैं।

वीडियो में वे कहते हैं कि अमित शाह शांत और मौन रहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनका ‘तांडव’ भी देखने को मिलता है। इसी बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर फिर से बहस छिड़ गई है और कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया भी चर्चा में आ गई है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन