बिलासपुर नगर निगम का बजट 15 अप्रैल को होगा पेश

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा की पहली बैठक 15 अप्रैल को देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में वर्ष 2025-26 का नगर निगम बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट 1089 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो पिछले साल से 38 करोड़ रुपये ज्यादा है।

बैठक की शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी, जिसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब एमआईसी मेंबर देंगे। प्रश्नकाल के लिए पार्षद 10 अप्रैल तक दो-दो प्रश्न विकास भवन में जमा कर सकते हैं। 11 अप्रैल को लॉटरी से सवालों का चयन किया जाएगा।

कांग्रेस बिना नेता प्रतिपक्ष के पहुंचेगी बैठक में

कांग्रेस पार्षद इस बैठक में बिना नेता प्रतिपक्ष के शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 18 पार्षद मिलकर सामूहिक रूप से सदन में भाग लेंगे और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाएंगे। वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह और गुटबाजी का नतीजा बताया है।

9 अहम एजेंडों पर होगी चर्चा

सामान्य सभा में कुल 9 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के बाद बहुमत से प्रस्तावों को पारित किया जाएगा और फिर बजट को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन