बिलासपुर: बर्थडे पार्टी का सच! कैसे फंसा युवक और महिला ने बनाया अश्लील वीडियो : Bilaspur honey trap case ।News4u36

बिलासपुर: बर्थडे पार्टी का सच! कैसे फंसा युवक और महिला ने बनाया अश्लील वीडियो : Bilaspur honey trap case

Mkyadu
2 Min Read

Bilaspur honey trap case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को बर्थडे पार्टी में बुलाकर फंसाया गया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख रुपए की मांग की गई।

बर्थडे पार्टी का बहाना

केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33), जो प्राइवेट नौकरी करते हैं, ने बताया कि उनकी पहचान पास के गांव की एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के बर्थडे के बहाने उन्हें घर बुलाया।

कमरे में बनाई वीडियो

युवक के अनुसार, घर पहुंचने पर महिला के साथ एक और परिचित महिला भी मौजूद थी। आरोप है कि पहले से तैयार कमरे में दोनों को भेजा गया और वहां उनके शारीरिक संबंध बनते ही आरोपी महिला ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे पैसे

कुछ दिनों बाद महिला ने युवक को उसके मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और कहा कि पूरा वीडियो उसके पास मौजूद है। इसके बाद महिला ने 1 लाख रुपए की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

युवक ने दर्ज कराई शिकायत

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक सोमवार को पचपेड़ी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर उन्हें फंसाया गया था।

महिला मित्र की भूमिका भी संदिग्ध

पुलिस को शक है कि युवक के साथ मौजूद दूसरी महिला भी इस साजिश में शामिल हो सकती है, लेकिन फिलहाल उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पचपेड़ी थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन