अभनपुर: तालाब किनारे मिली लाश का चौंकाने वाला सच, पत्नी ही निकली पति की कातिल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अभनपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो में तालाब किनारे मिले युवक के शव का मामला पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान परमेश्वर सिदार (30) निवासी ग्राम तोरला, थाना झरबन, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब छह महीने से ग्राम टोकरो स्थित तालाब में चौकीदार के रूप में काम कर रहा था। मंगलवार को उसका शव तालाब के पास संदिग्ध हालात में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों ने पुलिस का शक मृतक की पत्नी तिजिया सिदार (26) की ओर मोड़ दिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। लगातार घरेलू कलह और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने साड़ी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी।

अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर अंधे कत्ल की यह गुत्थी सिर्फ दो दिनों में सुलझा ली गई।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन