छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन, बस रोकते ही सामने आई 16 बच्चों की सच्चाई

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक बड़ी सफलता मिली है। रायपुर से बस के जरिए फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाए जा रहे 16 बच्चों को संयुक्त टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक नियोक्ता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बच्चों की भर्ती और उन्हें ले जाने वाले पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों को रोजगार के नाम पर रायपुर से बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आयोग ने चाइल्ड हेल्पलाइन और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) को अलर्ट किया। इसके बाद संयुक्त टीम ने बस की तलाश शुरू की और करीब डेढ़ घंटे के भीतर उसे रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

रेस्क्यू के दौरान 16 बच्चे मिले, जिनमें 7 की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। सभी बच्चे बैगा जनजाति से हैं और राजनांदगांव व कबीरधाम जिले के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित बाल आश्रय गृह में रखा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को कचन्दूर स्थित मॉडर्न एग्रो मशरूम फैक्ट्री में काम कराने की तैयारी थी। पुलिस ने मामले में लक्ष्मण पटेल को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(2), 143(3), 143(5) और 111(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बाल श्रम और बाल तस्करी से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।

आयोग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बच्चों से मजदूरी कराए जाने या बाल तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।

16

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन