बीजापुर में नक्सली हमला: जवानों से भरी गाड़ी उड़ाई, कई शहीद ।News4u36

बीजापुर में नक्सली हमला: जवानों से भरी गाड़ी उड़ाई, कई शहीद

Mkyadu
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस वाहन पर बड़ा हमला कर IED ब्लास्ट किया। इस हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। सभी शहीद जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के थे। घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास दोपहर 2:15 बजे हुई।

पूरे इलाके में मचा हड़कंप

इस हमले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। नक्सलियों ने जवानों को ले जा रहे बख्तरबंद वाहन को निशाना बनाया। बस्तर रेंज के आईजी ने इस घटना की पुष्टि की है। धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की टीमों को भेजा गया है।

ऑपरेशन के दौरान हुआ हमला

घटना उस समय हुई जब जवान सर्च ऑपरेशन से लौट रहे थे। नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस वाहन को निशाना बनाया। हाल ही में, इसी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें DRG के एक जवान शहीद हुए थे।

लगातार बढ़ रहे नक्सली हमले

बीते कुछ समय में नक्सली गतिविधियां तेज हुई हैं। शनिवार को अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को ढेर किया था। इसके बावजूद यह हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती है।

घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ाई गई

हमले के बाद अन्य सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। यह हमला सुरक्षाबलों के लिए बड़ा झटका है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन