ऑनलाइन ठगी का बड़ा रैकेट भिलाई में बेनकाब

भिलाई, दुर्ग। भिलाई के चौहान टाउन में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से कॉल सेंटर चलाकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। टीम ने छापा मारकर 6 पुरुष, 2 महिलाएं और होटल में रुके मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को पकड़ा।

ये आरोपी फर्जी ई-सिम और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अमेरिका के नागरिकों के कंप्यूटर और मोबाइल में वायरस भेजते थे। फिर खुद ही वायरस हटाने के बहाने 80 से 200 डॉलर तक की ठगी करते थे। पैसे क्रिप्टोकरेंसी और ई-वॉलेट से लेते थे, और बाद में सिस्टम से सभी जानकारी मिटा देते थे।

मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को ठगी की रकम हवाला के जरिए भेजी जाती थी, जिसमें से वो बाकी आरोपियों को ₹25,000 से ₹30,000 तक सैलरी देता था।

👮‍♀️ गिरफ्तार आरोपी:

संतोष थापा – शिलॉन्ग, मेघालय

मुकेश नाथ – शिलॉन्ग, मेघालय

विवेक देव – शिलॉन्ग, मेघालय

विशाल कर – शिलॉन्ग, मेघालय

अनिश आर्यन – भागलपुर, बिहार

अर्जुन शर्मा – फरीदाबाद, हरियाणा

अमित कुमार सिंह – नई दिल्ली

पियाली देव – शिलॉन्ग, मेघालय

रिया राय – दुर्ग, छत्तीसगढ़


पुलिस अब मुख्य सरगना हर्ष अवस्थी और सम्यक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन