नारायणपुर: खेल-खेल में खा लिया ज़हरीला फल, चार बच्चे अस्पताल में भर्ती

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नेलवाड़ गांव में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने खेलते समय ज़हरीला रतनजोत फल खा लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

इनमें तीन बच्चे सात साल के और एक बच्ची चार साल की है। सभी को अर्ध-बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर हिमांशु सिन्हा और उनकी मेडिकल टीम – नर्स राजबती करंगा, रूबी कुलदीप, ड्रेसर दिनेश, और वार्ड बॉय रूपेन्द्र व नमिश ने मिलकर तुरंत इलाज शुरू किया।

लगातार दो घंटे की मेहनत के बाद बच्चों की हालत को स्थिर किया गया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क से चारों बच्चों की जान बचाई जा सकी।

स्वास्थ्य विभाग की अपील:

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता से अपील की है कि वे बच्चों पर खेलते समय निगरानी रखें और उन्हें जंगल या आसपास के अज्ञात फलों से दूर रखें। रतनजोत जैसे ज़हरीले पौधे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन