

सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने धर्म बदलने की वायरल खबरों पर साफ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने न अपना नाम बदला है और न ही धर्म। साथ ही उन्होंने फर्जी खबर फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई।
एक महिला, मीता चौधरी, ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उर्फी पहले मुस्लिम थीं, लेकिन अब उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है और उनका नया नाम रीता भारद्वाज है। वीडियो में उनके कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की गई थी।
इस पर उर्फी ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए लिखा कि ऐसे लोग बिना सही जानकारी के खुद को पत्रकार बताते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला। मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती।”
उर्फी ने आगे कहा कि लोग उनके कपड़ों पर तो बात करते ही हैं, लेकिन वे अपनी बात खुलकर रखने से भी नहीं डरतीं। उन्होंने मीता चौधरी से पहले सही जानकारी जुटाने और फेक न्यूज न फैलाने की सलाह दी।
इसके बाद उर्फी ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और दावा किया कि वीडियो बनाने के बाद उन्हें निजी मैसेज भेजे गए। उन्होंने बताया कि बाद में वह वीडियो भी डिलीट कर दिया गया और उन्हें ब्लॉक कर दिया गया।
प्रोफेशनल लाइफ
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ की विनर बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘इंगेज्ड: रोका या धोखा’ शो को होस्ट किया है। उर्फी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।





