
Sawan 2026 Start Date: सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। हर साल श्रद्धालु इस माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार कई लोगों के मन में सवाल है कि सावन 29 जुलाई से शुरू होगा या 30 जुलाई से? अगर आप भी इसे लेकर असमंजस में हैं, तो यहां जानिए पंचांग के अनुसार सही तारीख, श्रावण सोमवार की पूरी सूची और कांवड़ यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी।
सावन 2026 कब से शुरू होगा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8:05 बजे शुरू होकर 30 जुलाई 2026 को रात 9:30 बजे तक रहेगी। चूंकि धार्मिक कार्यों में उदयातिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए सावन माह का आरंभ 30 जुलाई 2026 से माना जाएगा। यह पावन महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।
सावन सोमवार 2026 की तारीखें
सावन में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस वर्ष सावन में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे।
पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026
कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी?
30 जुलाई 2026 से सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू होगी। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में यह यात्रा मासिक शिवरात्रि (11 अगस्त 2026) तक चलेगी। वहीं देवघर में श्रद्धालु पूरे सावन माह कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान हरिद्वार, काशी, उज्जैन और देवघर जैसे प्रमुख शिवधामों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। News4u36 इसकी पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता।
