Raipur Breaking: मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला ।News4u36

Raipur Breaking: मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सड़क विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। मस्तूरी विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद परवेज अशरफी (33 वर्ष) पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामला अमावसाया थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने हत्या के प्रयास की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

कार की टक्कर से शुरू हुआ विवाद

परवेज अशरफी के अनुसार, वे मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मोहबा बाजार ओवरब्रिज की ओर से लौट रहे थे। तभी एक काली कार ने उनकी शेवरले मोबेलो को टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो कार में बैठे युवकों ने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।

10 मिनट बाद हुआ चाकू से हमला

कुछ ही देर बाद परवेज को जानकारी मिली कि वही युवक वापस लौटकर उनकी तलाश कर रहे हैं। इसके बाद आरोपी प्रेम सेन उर्फ लल्लू ने परवेज पर चाकू से चार–पांच बार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद परिजनों और मोहल्लेवालों की मदद से परवेज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। परवेज ने प्रेम सेन और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने और फरार होने का आरोप लगाया है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने अमावसाया थाने में FIR दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन