मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग, गायिका सरोज सरगम गिरफ्तार: Saroj Sargam controversy ।News4u36

मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग, गायिका सरोज सरगम गिरफ्तार: Saroj Sargam controversy

Mkyadu
2 Min Read

Saroj Sargam controversy: मिर्जापुर। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उसके पति राम मिलन बिंद को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों पर यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने और अवैध जमीन कब्जाने के आरोप हैं।

देवी-देवताओं के खिलाफ गीत गाया

पुलिस के अनुसार, सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर 19 सितंबर को एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया।

FIR दर्ज और कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़िहान थाना पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि विवेचना में सर्विलांस और साइबर टीम को लगाया गया। जांच में यह बात सामने आई कि आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण सरोज सरगम के पति राम मिलन बिंद करता था।

अवैध कब्जा भी हटाया गया

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दंपति ने वन विभाग की करीब 15 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई में इस जमीन को मुक्त कराया गया।

पुलिस की अगली कार्रवाई

पुलिस ने सरोज सरगम और राम मिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर टीम वीडियो और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन