June 22, 2026
https://news4u36.in/manjusha-bhagat-viral-audio/
Advertisement Banner

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कथित वायरल ऑडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस ऑडियो में मीना बाजार लगाने के बदले बड़ी रकम मांगने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में मेयर मंजूषा भगत और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की आवाज होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऑडियो वायरल होने के बाद मेयर मंजूषा भगत ने इसे पूरी तरह साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी और भाजपा की छवि खराब करने के लिए सुनियोजित तरीके से यह ऑडियो फैलाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अजाक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया से बातचीत के दौरान मेयर भावुक भी नजर आईं।

इधर, इस मुद्दे पर विपक्ष ने भाजपा और नगर निगम प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। अजाक थाना पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता और उसके स्रोत की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

डीएसपी सुरेश भगत ने बताया कि फिलहाल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय है, लेकिन इस घटना ने अंबिकापुर की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि ऑडियो असली है या नहीं और इसे वायरल करने के पीछे किसका हाथ है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन