कोरबा में बड़ा हादसा टला: पानी में बहती रही स्कॉर्पियो, ऊपर बैठे थे 3 युवक

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा। बारिश के बीच कोरबा के दादर नाले का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज बहाव में एक स्कॉर्पियो अचानक पानी के साथ बहने लगी। वाहन में तीन युवक सवार थे, जो गाड़ी के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाते नजर आए। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि दादर नाले में पानी का बहाव काफी बढ़ गया था। इसी दौरान तीनों युवक स्कॉर्पियो से नाला पार करने पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे आगे बढ़ गए। पानी के बीच पहुंचते ही स्थिति बिगड़ गई और स्कॉर्पियो तेज धारा में बह गई।

हादसे के बाद नाले के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दोनों तरफ काफी संख्या में लोग जमा हो गए। स्कॉर्पियो पानी में बहती और तैरती रही, जबकि तीनों युवक वाहन के ऊपर ही बने रहे।

करीब 30 मिनट तक यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी युवक की जान नहीं गई।

सामने आया वीडियो

घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें स्कॉर्पियो तेज बहाव के बीच पानी में बहती दिखाई दे रही है और उसके ऊपर युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि उफनते नाले को पार करने की कोशिश कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन