बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फटा

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एलायंस एयर के विमान की लैंडिंग के दौरान अचानक टायर फट गया। तेज आवाज से विमान में बैठे यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि, विमान को सुरक्षित रोक लिया गया और सभी लोग बाहर निकल गए।

फ्लाइट 9I1613 दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। सुबह करीब 11 बजे रनवे पर उतरते वक्त विमान का बायां टायर फट गया। विमान में 37 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।

घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन के कर्मचारियों ने यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल पहुंचाया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के चलते बिलासपुर से विमान की अगली निर्धारित उड़ान भी रद्द कर दी गई।

विमान का टायर किस वजह से फटा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एयरलाइन के इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं। एलायंस एयर ने भी फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन