नेपाल बाढ़ त्रासदी: BJP नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं लापता, परिवारों की बढ़ी चिंता

Mkyadu
4 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ से यात्रा पर गईं अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता, रायपुर की मोनिका यादव और बिलासपुर की मंजू राय चौधरी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इनमें डॉ. मीना गुप्ता अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी हैं। वह इंग्लैंड के टोरकी में चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं।

घटना के समय मीना कहां थीं?


कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद डॉ. मीना जिस दल के साथ थीं, वह 25 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय पहुंचा था। दल के सदस्यों को वहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी थीं।

इसी दौरान अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। बाढ़ की वजह से तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसके बाद डॉ. मीना समेत उनके दल के करीब 80 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया।

डॉ. मीना 14 अगस्त को दिल्ली पहुंची थीं। वहां से वह एक आध्यात्मिक गुरु के साथ करीब 80 लोगों के दल में काठमांडू गई थीं। 23 अगस्त को दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी की थी।

बेटी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे पिता


करता राम गुप्ता के मुताबिक, मीना ने उन्हें भी कैलाश मानसरोवर यात्रा में साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी से मिलने की इच्छा से वह दिल्ली गए थे। हालांकि, मुलाकात से पहले ही नेपाल में यह हादसा हो गया।

डॉ. मीना की शुरुआती पढ़ाई अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई है। चिकित्सक बनने के बाद से वह इंग्लैंड में रह रही हैं।

रायपुर की मोनिका भी नेपाल में थीं


नेपाल की बाढ़ के बाद रायपुर की मोनिका यादव का भी परिवार से संपर्क टूट गया है। मोनिका महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, वह 22 अगस्त से नेपाल में थीं।

बाढ़ की स्थिति के बाद जब परिवार का उनसे संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

65 वर्षीय मंजू राय चौधरी का भी पता नहीं


बिलासपुर के राजकिशोर नगर निवासी 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। वह तीर्थयात्रा कराने वाली संस्था के माध्यम से परिचितों के साथ यात्रा पर गई थीं।

मंजू से संपर्क नहीं होने के बाद उनके परिजनों ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से सहायता मांगी है।

सरकार ने लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की


छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों के बारे में किसी तरह की जानकारी होने पर प्रशासन को तत्काल बताने की अपील की है। सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क:

  • टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
  • कंट्रोल रूम: 0771-2223471

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन