दुर्ग: स्कूल में प्राइवेट कक्ष बनाकर बैठते थे शिक्षक और शिक्षिका, दोनों निलंबित ।News4u36

दुर्ग: स्कूल में प्राइवेट कक्ष बनाकर बैठते थे शिक्षक और शिक्षिका, दोनों निलंबित

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग ने पाटन विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया है। शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए शिक्षक एलबी प्रफुल्ल साहू और शिक्षिका एलबी सीमा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

जांच में सामने आए आरोप

शिकायतों की जांच में पाया गया कि शिक्षक प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक छात्र से अपना मोबाइल लेकर वीडियो और फोटो बनवाए। इतना ही नहीं, प्रार्थना के समय सहकर्मी शिक्षिका श्रुति मिश्रा पर अभद्र टिप्पणी भी की। वहीं, कक्षा संचालन के समय हारमोनियम बजाने की पुष्टि भी हुई।

स्टाफ रूम छोड़कर निजी कक्ष में बैठना

जांच दल की रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया कि प्रफुल्ल साहू और सीमा शर्मा स्टाफ रूम की जगह अलग कक्ष में बैठते थे। इस व्यवहार से स्कूल का माहौल बिगड़ा और सहकर्मियों के बीच तनाव की स्थिति बनी।

मध्यान्ह भोजन योजना में लापरवाही

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि सीमा शर्मा मध्यान्ह भोजन (MDM) प्रभारी थीं, लेकिन उन्होंने बच्चों को न तो पर्याप्त भोजन दिया और न ही तय मेनू का पालन किया। इस लापरवाही से छात्रों के स्वास्थ्य और पोषण पर नकारात्मक असर पड़ा।

विभागीय कार्रवाई और नियमों का उल्लंघन

संभागीय संयुक्त संचालक ने आदेश में स्पष्ट किया कि शिक्षकों के इस आचरण से विद्यालय की छवि धूमिल हुई और अभिभावकों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका व्यवहार न केवल सरकारी कार्यों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 का भी उल्लंघन है। इसी आधार पर दोनों को गंभीर कदाचार मानते हुए निलंबित किया गया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन