July 4, 2026
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मची अफरा-तफरी... 3 लोग हुए घायल
Advertisement Banner

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई।

गोली सड़क पर लगी, जिससे उड़े पत्थर के टुकड़े पास में मौजूद दो दुकानदारों और एक अन्य व्यक्ति को लग गए। इस हादसे में निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव घायल हो गए। तीनों को तुरंत कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

गोली चलने की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना के बाद जिस पीएसी सिपाही की कार्बाइन से गोली चली, उसे चौक थाने ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि कार्बाइन से गोली कैसे चली और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

बताया जा रहा है कि घायल तीनों लोग मंदिर के बाहर फूल-माला का कारोबार करते हैं। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और इलाज जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन