July 3, 2026
छत्तीसगढ़: खेत में बिछाया था बिजली का जाल, उसी ने छीन ली पिता और बेटे की जिंदगी
Advertisement Banner

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बिरनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से पहले बेटे और फिर उसे बचाने पहुंचे पिता की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, लोहारा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में रहने वाले 22 वर्षीय परमेश्वर पटेल ने अपने खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाया था, ताकि जानवर फसल को नुकसान न पहुंचा सकें। बुधवार को खेत में काम करते समय वह गलती से उसी तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ समय बाद उसके पिता 55 वर्षीय गोकरण पटेल खेत पहुंचे। बेटे को जमीन पर पड़ा देखकर उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि तार में अब भी करंट दौड़ रहा है। जैसे ही उन्होंने बेटे को छुआ, वे भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बताया जा रहा है कि दोनों किराए के खेत में खेती करते थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और किसानों से खेतों की सुरक्षा के लिए करंट का इस्तेमाल न करने की अपील की है।

यह बिरनपुर में एक साल के भीतर खेत में करंट लगने से हुई दूसरी बड़ी घटना है, जिससे सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन