
रायपुर। बीजेपी ने युवाओं, खासकर Gen-Z यानी नई पीढ़ी के वोटर्स तक पहुंच बढ़ाने के लिए नई टीम बनाई है। इस टीम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है।
शनिवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में टीम की सभी 12 महिला सदस्य भी शामिल रहीं।
14 से 25 साल के युवाओं पर फोकस
नई टीम Gen-Z के बीच ‘युवा संवाद’ नाम से आउटरीच अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य 14 से 25 साल की उम्र के युवाओं से जुड़ना और उनकी सोच व मुद्दों को समझना है। यह अभियान अगले महीने से शुरू होने की जानकारी है।
