बिलासपुर: बड़ा फैसला, GGU ने BA-LLB री-एग्जाम किया कैंसिल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) ने BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) कराने का फैसला वापस ले लिया है। छात्रों के लगातार विरोध और आंदोलन की चेतावनी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने री-एग्जाम से जुड़ा नोटिफिकेशन रद्द कर दिया। इस फैसले से छात्रों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, विश्वविद्यालय ने हाल ही में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का आदेश जारी किया था। छात्रों का कहना था कि उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे इतनी कम अवधि में दोबारा परीक्षा देना संभव नहीं है। इस मुद्दे पर छात्रों ने पहले विभागाध्यक्ष से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया और री-एग्जाम का फैसला वापस लेने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि नोटिफिकेशन रद्द नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

बढ़ते विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरकार अपना फैसला बदलते हुए री-एग्जाम का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया। प्रशासन के इस निर्णय के बाद छात्रों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले BA-LLB परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई थी। समिति ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया था, जिसे अब छात्रों के विरोध के बाद वापस ले लिया गया है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन