July 1, 2026
दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ा खुलासा, 2022 में छोड़ दी थी भारतीय नागरिकता?
Advertisement Banner

Diljit Dosanjh की नागरिकता को लेकर इन दिनों नई चर्चा शुरू हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाबी सिंगर और अभिनेता ने साल 2022 में भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिकी नागरिकता ले ली थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से US पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं और भारत आने के लिए ई-वीजा का इस्तेमाल करते हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पंजाब की राजनीति में शामिल होने के प्रस्ताव को भी उन्होंने इसी वजह से ठुकरा दिया। दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ शब्दों में लिखा था कि उनका काम सिर्फ मनोरंजन करना है, राजनीति नहीं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दिलजीत की पत्नी संदीप कौर पहले से अमेरिकी नागरिक हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिकी नागरिकता लेते समय दिलजीत ने कैलिफोर्निया स्थित अपने घर का पता इस्तेमाल किया था। हालांकि, इन दावों पर अभी तक दिलजीत दोसांझ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह मामला ऐसे वक्त में चर्चा में आया है, जब हाल ही में उनके मैनेजर गुरप्रताप कंग के करनाल स्थित घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर लेने का दावा किया था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।

दिलजीत दोसांझ लंबे समय से खुद को “मैं हूं पंजाब” कहकर अपनी पंजाबी और भारतीय पहचान से जोड़ते रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी नागरिकता की खबर ने उनके कई फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि, यह भी साफ है कि भारतीय कानून के तहत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है। यानी किसी दूसरे देश की नागरिकता लेने पर भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ती है।

Border 2 और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक टूर के जरिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दिलजीत ने अब तक अपनी नागरिकता को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को लेकर बहस तेज हो गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन