धमतरी: बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कैंची से हमला ।News4u36

धमतरी: बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कैंची से हमला

Mkyadu
2 Min Read

धमतरी: धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू (35) ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू पर कैंची से हमला कर दिया। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी तेजराम की मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था, लेकिन उसे खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद होते रहे थे।

दिनांक 06.09.2025 की रात, गुस्से में तेजराम ने घर में रखी कैंची से चंद्रकांत के पेट और पीठ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेजराम की खोज शुरू की।

कुछ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त कैंची को गवाहों की उपस्थिति में जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 109 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

आरोपी का विवरण:

नाम : तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू

पिता का नाम : स्व. रामकुमार देवांगन

उम्र : 35 वर्ष

पता : सोरिद शांति चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन