Bengaluru News: रैपिडो चालक ने महिला सवारी को मारा थप्पड़ ।News4u36

Bengaluru News: रैपिडो चालक ने महिला सवारी को मारा थप्पड़

Mkyadu
2 Min Read

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रैपिडो बाइक चालक ने महिला सवारी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। महिला ने सवारी के दौरान नियम तोड़ने पर उसे टोका था, जिससे गुस्से में आकर चालक ने हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 14 जून की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक ज्वेलरी शॉप में काम करती है। उस दिन वह काम पर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक कर सफर कर रही थी। बाइक चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और ट्रैफिक सिग्नल भी तोड़ रहा था।

जब महिला ने उसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर टोका और बीच रास्ते पर जयनगर इलाके में उतर गई, तो चालक ने भड़ककर उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई।

आसपास के लोगों ने नहीं की मदद

घटना के समय आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की। रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद इस वजह से भी बढ़ा क्योंकि महिला अंग्रेजी में बात कर रही थी, जबकि चालक कन्नड़ भाषा में।

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला से संपर्क किया। शुरू में वह शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में उसने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन