June 25, 2026
कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क गिरफ्तार, PF निकालने के बदले मांग रहा था पैसे
Advertisement Banner

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खदान कर्मी से पीएफ की राशि निकालने के एवज में पैसे की मांग की गई थी। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि खदान कर्मी अपने पीएफ का पैसा निकालने के लिए लगातार विभाग के चक्कर काट रहा था। इस दौरान क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने काम करने के बदले रिश्वत मांगी। परेशान कर्मी ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पूरे मामले की जांच की और फिर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रविवार को भिलाई से पहुंची सीबीआई टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए क्लर्क को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

सीबीआई की कार्रवाई के बाद सीएमपीएफ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं खदान कर्मियों में इस कार्रवाई को लेकर संतोष और खुशी देखी जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन