June 27, 2026
रायपुर में बड़ी चोरी, ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के सोने-चांदी के जेवर गायब
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ज्वेलरी दुकान से करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना शंकर नगर इलाके की है, जहां देर रात बदमाशों ने सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर घुस गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे चोर दुकान के अंदर पहुंचे और वहां रखे भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

सोमवार सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान से बड़ी मात्रा में गहने गायब मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद शहर के सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन