रायपुर में IPL का रंग, छत्तीसगढ़ी स्वाद के दीवाने हुए RCB खिलाड़ी ।News4u36

रायपुर में IPL का रंग, छत्तीसगढ़ी स्वाद के दीवाने हुए RCB खिलाड़ी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर में आईपीएल का रोमांच शुरू होते ही शहर पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग गया है। इस बार Royal Challengers Bengaluru ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान में भी पूरी तरह घुलते नजर आए।

रायपुर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत किया गया। होटल में आयोजित खास सांस्कृतिक कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने लोक संगीत और नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान टीम के कप्तान Rajat Patidar समेत कई खिलाड़ियों ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी से बने व्यंजन और बस्तर के प्रसिद्ध तीखुर शरबत का स्वाद चखा। गर्मी में राहत देने वाला यह पारंपरिक शरबत खिलाड़ियों को काफी पसंद आया।

खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला और संस्कृति से भी रूबरू कराया गया। प्रदर्शनी में गोदना कला, हस्तशिल्प और चित्रकोट जलप्रपात की जानकारी दी गई। टैटू के शौकीन क्रिकेटर Krunal Pandya खास तौर पर गोदना कला से प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि रायपुर में यह उनका पहला दौरा है और यहां का अनुभव बेहद खास रहा।

आरसीबी टीम के सीईओ Rajesh Menon ने रायपुर के स्वागत की तारीफ करते हुए कहा कि शहर ने टीम को घर जैसा माहौल दिया है।

वहीं Mumbai Indians की टीम रायपुर के मेफेयर होटल में रुकी हुई है। वहां भी खिलाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ी थीम पर फूड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है।

10 मई को रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच को देखने के लिए Anushka Sharma, Ritika Sajdeh, Nita Ambani और Anant Ambani के रायपुर पहुंचने की चर्चा भी तेज है।

करीब 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मैच होने जा रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन